चैरिटी के लिए एकजुट हुए 50 सीईओ

गुरुग्राम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वंचित परिवारों के बच्चों का जीवन बचाने हेतु धन एकत्र करने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों के लगभग 50 सीईओ गुरुग्राम स्थित गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ क्लब में जुटे। उन्होंने यहां गोल्फ खेल का लुत्फ उठाया और बच्चों के जीवन बचाने की इस मुहिम में एक मंच पर खड़े दिखाई दिए।

ई3 इंटीग्रेटेड एवं जेनेसिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित चैरिटी गोल्फ ‘पुटिंग स्माईल्स’ से जुटे धन से जेनेसिस फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित बच्चों का जीवन बचाने व उसमें बदलाव लाने और चिकित्सा सहायता हेतु किए जा रहे प्रयास के लिए दिया जाएगा।

इस मौके पर ई3 के प्रबंध निदेशक तुषार माहेश्वरी ने कहा, “हर बच्चे को अच्छा जीवन जीने का हक है। इस चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट का प्रमुख उद्देश्य हमारे देश के भविष्य, जो इन बच्चों से सम्पन्न है, को अच्छा, उज्जवल भविष्य प्रदान करना है।”

माहेश्वरी ने कहा, “ई3 इंटीग्रेटेड राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार करते हुए देश के विभिन्न भागों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है और देश ही नहीं विदेशों में भी अपने कार्यक्रमों द्वारा अच्छी पहल को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।”

जेनेसिस फाउंडेशन द्वारा वंचित बच्चों की मदद हेतु विभिन्न प्रयास किए जाते हैं, जहां उन्होंने अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इनमें कसौली रिद्म एंड ब्लू म्यूजिक फेस्टिवल, गोवा रिद्म एंड ब्लू म्यूजिक फेस्टिवल, 40 सीईओ सिंग फॉर जी.एफ. किड्स, सी.ई.ओ. कुक फॉर जी.एफ. किड्स, संगीतमय संध्या, आर्ट शो, थियेटर आदि शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493