लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले ब्राजीली डिफेंडर रफाएल चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। रफाएल की पसली में चोट है। 24 साल के रफाएल अंडर-21 टीम के लिए लीस्टर सिटी के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हुए।
क्लब के कोच लुइस वैन गाल ने रफाएल के चोट की गम्भीरता की पुष्टि की है। इस सत्र में रफाएल क्लब के लिए सिर्फ 10 प्रीमियर लीग मैच खेल सके हैं।
dharmpath.com dharmpath