नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारत और नेपाल में भूकंप प्रभावित लोगों तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहे हैं।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “हम और अधिक जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे हैं और भारत तथा नेपाल में प्रभावित हुए लोगों तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “नेपाल में भूकंप की खबर आई है। भारत के विभिन्न हिस्से में भी भूकंप महसूस किए गए हैं।”
दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, गुवाहाटी, भोपाल और पटना सहित देश के विभिन्न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई है।
भूकंप का केंद्र नेपाल का लामजुंग है।
dharmpath.com dharmpath