चोट के चलते बाहर हुए मैदान से बाहर हुए गोडिन

मेड्रिड, 17 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेलने वाले उरुग्वे के खिलाड़ी डिएगो गोडिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इस बात की घोषणा क्लब ने की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने बुधावार को उनकी चोट की घोषणा करते समय उनके ठीक होने में कितना समय लगेगा इस बात की जानकारी नहीं दी है।

पीएसवी इंदहोवन के खिलाफ हुए मैच में गोडिन को दाएं जांघ में समस्या हुई थी जिसके बाद उन्हें आराम करने को कहा गया था।

गोडिन अगले शानिवार ला लीगा में स्पोर्टिग गिजोन के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493