एम्स का जूनियर डॉक्टर मृत पाया गया (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर गुरुवार को छात्रावास में अपने कमरे में मृत पाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, 34 वर्षीय डॉक्टर कुनाल गुप्ता एम्स के चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर के छात्र थे और अस्पताल के निकट मस्जिद मोठ इलाके में स्थित छात्रावास में रहते थे।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें यह बात पता चली है कि कुनाल गुप्ता शराब के आदी थे और पिछले तीन दिनों से उन्होंने खाना नहीं खाया था। उनका शव आज (गुरुवार) सुबह 11.00 बजे के आसपास पाया गया। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ दिया गया।”

उन्होंने कहा कि गुप्ता के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वह बिहार के हाजीपुर के निवासी थे।

इससे पहले, साल 2014 में एम्स की 20 वर्षीय नर्सिग की छात्रा ने हॉस्टल अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों के साथ तनावपूर्ण संबंधों को लेकर हॉस्टल में अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493