चौथा एकदिवसीय : शतक से चूके माहेला, श्रीलंका ने बनाए 276 रन

नेल्सन (न्यूजीलैंड) 20 जनवरी (आईएएनएस)। माहेला जयवर्धने (94) और कुमार संगकारा (76) की जोरदार पारियों की मदद से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सैक्सटन ओवल मैदान पर मंगलवार को जारी चौथे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है।

श्रीलंका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों का सामना किया। जयवर्धने ने 82 गेंदों का सामना कर नौ चौके और तीन छक्के लगाए जबकि संगकारा ने 83 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

तिलकरत्ने दिलशान ने भी 44 रनों की अहम पारी खेली। दिलशान और संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और फिर संगकारा तथा जयवर्धने के बीच 60 से अधिक रनों की साझेदारी हुई।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने तीन सफलता हासिल की जबकि एडम मिलने, मिशेल मैक्लेनाघन ने दो-दो विकेट पाए। कोरी एंडरसन और केन विलियमसन को एक-एक सफलता मिली।

सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला मैच न्यूजीलैंड ने तीन विकेट से जीता था जबकि दूसरा मुकाबला श्रीलंका ने छह विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493