छग : आईईडी लगाते विस्फोट, कई नक्सलियों की मौत

घटना की पुष्टि करते हुए भैरमगढ़ एसडीओपी अनंत साहू ने बताया कि शुक्रवार को कुछ नक्सली बोदली-फुंडरी के बीच सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे आईईडी लगा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, कुछ नक्सली बोदली-फुंडरी के बीच मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर अंदर आईईडी लगाने में जुटे हुए थे। इसी बीच असावधानी के चलते आईईडी में विस्फोट हो गया। इस घटना में कम-से-कम 4 से 5 नक्सलियों के मारे या घायल होने का अंदेशा जताया गया है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले खून के दाग-धब्बों से कुछ लोगों के मरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में ही छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल में आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, इस घटना में 2 अन्य घायल हैं, जबकि इसके एक दिन पहले ही कोंटा इलाके में आईईडी की चपेट में आकर एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493