कांकेर, 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर आतुरगांव में बारातियों से भरी एक बोलेरो जीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए कांकेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा अल सुबह तब हुआ जब बाराती नारायणपुर के बिजली पालकी गांव से लौट रहे थे। सभी मृतक सरोना के रहवासी बताए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर जीप से अचानक ही अपना संतुलन खो बैठा और वह तेजी से किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। आशंका है कि यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। टक्कर के बाद जीप का ऊपरी हिस्सा पूरी तहर से अलग हो गया और उसमें बैठे बाराती बाहर गिर गए।
हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीण तुरंत घायलों की सहायता करने दौड़े और पुलिस-एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अभी अस्पताल में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
dharmpath.com dharmpath