ेउप्र : दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में जलभराव

यहां बरसात का मौसम शुरू होने के बाद जंगल के कच्चे रास्तों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

एक वन अधिकारी ने बताया कि दो दिन से रात में होने वाली बारिश के कारण दुधवा नेशनल पार्क के अंदर जंगलों के कच्चे रास्तों पर जलभराव हो गया है, जिससे जंगल के अंदर जाने वाले पर्यटकों को परेशानियां तो उठानी ही पड़ रही है। साथ ही वह कीचड़ व जलभराव के कारण अंदर जाने से कतराने लगे हैं।

उधर, जंगल के रास्तों पर पानी भर जाने से पार्क प्रशासन भी चिंतित है, क्योंकि बरसात के मौसम में पर्यटक भी दुधवा की तरफ आकर्षित नहीं होते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493