अगरतला, 24 मई (आईएएनएस)। नॉर्थ ईस्ट रीजन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (एनईआरसीपीए) का तीन दिवसीय सम्मेलन यहां 30 मई से शुरू होगा। इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे।
त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रमेंद्र चंद्र देबनाथ ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “इस सम्मेलन से संसदीय लोकतंत्र मजबूत होगा और लोकसभा, राज्यसभा और पूर्वोत्तर की विधायी संस्थाओं के पीठासीन अधिकारियों के बीच संवाद कायम करने अवसर मिलेगा।”
उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस सम्मेलन में लोकसभा के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एम. थंबीदुरई, राज्यसभा के उप सभापति पी. जे. कुरियन और लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्र हिस्सा लेंगे।
एनईआरसीपीए और मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष अबू ताहिर मंडल के साथ कुछ सांसद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और संसदीय मामलों के मंत्री भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष पबित्र कर ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के बारे में चर्चा के अलावा पूवरेत्तर के राज्यों में भू-क्षरण पर भी चर्चा होगी। भू-क्षरण पूर्वोत्तर के राज्यों का ज्वलंत मुद्दा है।
dharmpath.com dharmpath