रायपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केरल के मंदिर में हादसे की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और आस्था केंद्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे आयोजनों के दौरान अग्नि से सुरक्षा के भी समुचित उपाय किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह केरल के कोल्लम स्थित पुत्तिंगल मंदिर में भयंकर अग्नि दुर्घटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक हृदय विदारक दुर्घटना है। हम सबकी संवेदनाएं सभी दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
dharmpath.com dharmpath