त्रिशूर पूरम में पटाखे चलाने को मंजूरी

त्रिशूर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मंदिर में आतिशबाजी के कारण लगी आग में 109 लोगों की मौत के दूसरे ही दिन प्रशासन ने मंगलवार को कुछ शर्तो के साथ आतिशबाजी की अनुमति दे दी।

इस मंदिर में त्रिशूर पूरम त्योहार के दौरान पटाखेबाजी की जाती है जो बेहद लोकप्रिय है। रविवार को कोल्लम जिले के पारावयूर शहर के पुत्तिंगल देवी मंदिर में आतिशबाजी के दौरान लगी आग में 109 लोग मारे गए और 350 लोग घायल हुए।

त्रिशूर के जिलाधिकारी वी. रतीसन ने बताया कि त्रिशूरपूरम में कुछ शर्तो के साथ आतिशबाजी जारी रखने का फैसला किया गया है।

“दो मंदिरों को अधिकतम 2,000 किलो तक विस्फोटक रखने की अनुमति दी गई है, साथ ही आवाज की तीव्रता 125 डेसीबल से कम रखने की ताकीद की गई है। साथ ही पटाखा छोड़ने की जगह से दर्शकों की दूरी को भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है।”

उन्होंने बताया कि इन सब पर नजर रखने के लिए एक विशेष दस्ते की स्थापना की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493