छग के 3 बच्चों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना गर्व की बात : रमन

मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘बाल दिवस’ का उल्लेख करते हुए बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य में लागू विभिन्न कानूनों की भी जानकारी दी और कहा, “आज के बच्चे ही कल के कर्णधार है। इसलिए उनके भविष्य की बुनियाद को मजबूत करने और वर्तमान में उनके बचपन को बचाने की जिम्मेदारी संपूर्ण समाज की है।”

डॉ. रमन सिंह ने रेडियो वार्ता में जनता को बताया कि राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों के अंतर्गत एक हजार 986 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की है। इस वर्ष से 41 कृषि उपज मंडियों और उपमंडियों में भी समर्थन मूल्य के अनुसार धान खरीदी की जाएगी। खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकांश पंजीकृत किसानों के जन-धन खातों को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इससे उनके धान की राशि का भुगतान सीधे उनके जनधन खातों में मिलेगा। धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी, 2017 तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493