छग : चिंतागुफा में वायुसेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)

सुकमा के पुलिस अधीक्षक आइके एलसेला ने बताया कि वायुसेना के हेलीकाप्टर में दो पायलट समेत सीआरपीएफ के पांच अधिकारी एवं कर्मचारी सुकमा जिला मुख्यालय से चिंतागुफा थाने के लिए रवाना हुए थे। शाम को चिंतागुफा हेलीपैड में लैंड करते वक्त हेलीकाप्टर का राऊटर प्लेट पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हेलीकाप्टर को किसी तरह हेलीपैड पर सकुशल लैंड करवाया गया। इस तरह सभी अधिकारी-कर्मचारी एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि हेलीकाप्टर का राऊटर प्लेट क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मत के लिए गुरुवार को तकनीकी विशेषज्ञों का दल चिंतागुफा रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर में सवार सभी अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493