मप्र में महुआ फूल बीनने वाले आदिवासियों को मिलेंगे जूते

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महुआ का फूल बीनने वाले अनुसूचित जनजाति के गरीबों को जूते और पीने के पानी की कुप्पी (कैन) उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को यहां बावड़िया कलां में शासकीय गुरुकुलम आवासीय विद्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि व्यक्ति अच्छे गुणों से बड़ा बनता है। आवासीय विद्यालय में सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ें। इस विद्यालय में सभी श्रेष्ठ व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। जो जैसा सोचता है वैसा बन जाता है। आईआईटी़, आईआईएम़, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने वाले अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरेगी। अनुसूचित जनजाति के युवा उद्यमी बने, इसके लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बनाई गई है।

चौहान ने इससे पहले विद्यार्थियों की क्लास ली, जिसमें उन्होंने जीवन और व्यक्तित्व विकास के सूत्र बताए।

इस मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री ज्ञानसिंह, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने विद्यालय और छात्रावास भवनों का अवलोकन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493