छग : चिटफंड कंपनी का निदेशक ओडिशा से गिरफ्तार (फोटो सहित)

सीएसपी क्राइम डी.आर. पोर्पे ने कहा, “नौ जुलाई को पीड़ित राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि चिटफंड कंपनी संचय इंफ्रास्टक्चर प्रोजेक्ट लिमिटेड हेड ऑफिस कार्पोरेट ऑफिस 741 शहीद नगर भुवनेश्वर, ओडिशा ने पीड़ित को अधिक ब्याज का लालच देकर लगभग छह लाख 50 हजार रुपये जमा करा लिया और जमा रकम की मैच्योरिटी होने के बाद भी पिछले दो वर्षो से न तो जमा रकम पर ब्याज दे रहा था और न ही जमा रकम को वापस कर रहा रहा था।”

उन्होंने कहा कि कंपनी का ब्रांच ऑफिस 8/7 प्रियदर्शनीय परिसर सुपेला में स्थित है, जो पिछले तीन साल से बंद है। चिटफंड कंपनी का मुख्य कार्यालय भुवनेश्वर में है, जहां पीड़ित ने स्वयं जाकर संचालक से संपर्क किया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पूरा पैसा मार्च, 2017 तक वापस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया।

राजेश कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम भेजकर भुवनेश्वर से प्रभंजन मोहंती उर्फ सोमू को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण के आरोपी प्रभंजन मोहंती उर्फ पिंटू भुवनेश्वर के जेल में बंद है। वहीं दूसरा आरोपी अरविंद मिश्रा फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और ओडिशा जेल में बंद आरोपी पर न्यायालय से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में नौ जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493