छग : ट्रैक्टर पलटा 10 घायल, 4 गंभीर (फोटो सहित)

दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर भारी भरकम लगेज और उनके 20 सदस्यों को लेकर बेलडेगी से झिमकी लेकर जा रहा था। घायलों की चिंताजनक स्थिति होने के कारण उन्हें उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव के समीप ट्रैक्टर पलट जाने की जानकारी ग्राम पंचायत खुंटापानी के सचिव अरुण कुमार शाह और महिला सरपंच बालकुमारी बाबूलाल को मिलने के बाद उन्होने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कराया। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल बेलडेगी के जयप्रकाश, अनिल, आशीष और अजय की चिंताजनक हालत को देखकर उन्हें उपचार के लिए तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में अन्य घायलों को भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर काफी तेज गति से होने के कारण खुंटापानी गांव की मुलिया के समीप यह वाहन असंतुलित हो गया था। ट्रैक्टर में सवार नाटक मंडली के सदस्यों ने बताया कि, इस वाहन की ट्रॉली पलट जाने से 10 लोग नीचे दब कर घायल हो गए थे। इस हादसा के बाद ट्रैक्टर चालक ने घायलों की मदद करने के बजाए वहां से फरार हो जाने से सभी घायलों में काफी आक्रेश व्याप्त था। ट्रॉली के नीचे दब जाने वाले मदद के लिए कराहने के बाद भी उन्हें कोई निकाल नहीं पा रहा था।

नाटक मंडली के घायलों ने बताया कि, झिमकी गांव में शुक्रवार को कार्मिक महोत्सव का आयोजन में शामिल होने के लिए बेलडेगी गांव के भास्कर यादव के ट्रैक्टर को किराए में लेकर निकले थे। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह वाहन इसके पहले भी असंतुलित होकर पलटने से बच गया था। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था।

पत्थलगांव थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में घायलों का उपचार शुरू हो जाने के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के ट्रैक्टर वाहन का व्यवसायिक उपयोग करके यातायात नियमों का खुला उलंघन किया जा रहा है। दुर्घटना स्थल बागबहार थाना क्षेत्र का होने के कारण यह प्रकरण बागबहार भेजा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493