्रेउप्र : डेयरी संचालक व नौकर की हत्या, 8 नामजद

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे रंगदारी और गैंगवार की बात भी कही जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जान मोहम्मद उर्फ जानी निवासी जाकिर कालोनी गली-4 और सलीम शाहपीर गेट की थाना नौचंदी क्षेत्रांतर्गत ढबाईनगर नहारिया गली नं. 8 में साझे की डेयरी है। गुरुवार देर रात सलीम (30) व उसका नौकर शमी उर्फ समीर (40) डेयरी पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक आए और दोनों पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस फायरिंग में शमी उर्फ समीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसएसपी मंजिल सैनी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने इस संबंध में थाना मृतकों के परिजनों की तहरीर पर थाना नौचंदी पर मुअसं 572/17 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि के तहत जाकिर अली समेत 08 लोगों के खिलाफ नामजद का अभियोग दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493