छग : नक्सली शिविर ध्वस्त, 4 नक्सलियों को मार गिराने का दावा

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा, “नक्सल अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बल की टीम सर्चिग पर मंगलवार सुबह रवाना हुई थी। भटबेड़ा के जंगल में नक्सली शिविर लगाए हुए थे। नक्सलियों के शिविर पर पुलिस पार्टी ने हमला किया। घंटे भर चली मुठभेड़ में नक्सली भाग गए। शिविर में 12 नक्सली मौजूद थे।”

एसपी ने कहा, “मुठभेड़ में कोंडागांव निवासी एसटीएफ का जवान अंतोष मरकाम घायल हो गया। शिविर से पानी की टंकी, नक्सली साहित्य, सोलर प्लेट, वर्दी, जिंदा कारतूस, आईडी, डेटोनेटर, हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर घायल नक्सलियों के खून के जगह-जगह धब्बे और घसीटने के निशान मिले। पुलिस ने नक्सलियों के सामान कब्जे में ले लिया है।”

संतोष ने कहा, “घायल जवान के सीने के नीचे गोली लगी थी। पार्टी के साथ मौजूद चिकित्सा दल ने गोली निकाली। मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। मौके से जवान को हेलीकॉप्टर से निकालकर रायपुर भेजा गया। रायपुर में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कई दिनों से पुलिस पार्टी ओरछा थाना क्षेत्र के भटबेड़ा में सर्चिग कर रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493