प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय केवल छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगारों के साथ जले पे नमक छिड़कने का काम कर रहा है। इसलिए प्रदेश भर में एनएसयूआई सभी जिलों के रोजगार कार्यालयों में 5 जून को तालाबंदी करेगी।
प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अभी प्रदेश स्तर पर रोजगार कार्यालयों में तालाबंदी का कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर बेराजबारी के मुद्दे के साथ रोजगार कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। देशभर में एनएसयूआई की अन्य प्रदेश इकाईयों से चर्चा की जाएगी कि स्थानीय स्तर पर शिक्षित बेरोजगारों के रोजगार की लड़ाई लड़े।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विषयानुसार प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाए। प्रदेश सचिव भावेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर में 15 लाख शिक्षित बेरोजगार हैं अकेले राजधानी रायपुर में 2 लाख से अधिक पंजीकृत युवा बेरोजगार हैं जिन्हें रोजगार कार्यालय आज तक बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिला सका है।
प्रदेश के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर एनएसयूआई पहले भी प्रदर्शन करती आई है और आगे भी प्रदर्शन करती रहेगी। इसके पूर्व भी एनएसयूआई ने आउटसोर्सिग के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसमें उन्हें और अन्य साथियों को 5 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। कल 5 जून को भी एनएसयूआई का एक-एक कार्यकर्ता बेरोजगार भाईयों के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath