छग : भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 293 को मिला एनएमडीसी में रोजगार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में प्रभावित 1052 खातेदारों के परिवारों का सर्वेक्षण कराए जाने के बाद आदर्श पुनर्वास नीति 2007 के तहत पात्र पाए गए गए 369 खातेदारों के 838 नामित सदस्यों में से 799 के नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। 64 नामित सदस्य नाबालिग है। शेष 165 के प्रकरण में त्रुटि/कमियां के निराकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

विधायक मोहन मरकाम ने राजस्व मंत्री से पूछा था कि एनएमडीसी नगरनार (जगदलपुर) में निमार्णाधीन प्लांट के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के प्रभावितों को प्लांट या अन्य कार्यालयों में रोजगार दिए जाने का क्या प्रावधान है? उन्होंने यह भी पूछा कि 31 जनवरी, 2016 तक कितने प्रभावितों को रोजगार दिया गया?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493