छग : मतगणना के लिए जिला निर्वाचन और रिटनिर्ंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण (फोटो सहित)

रायपुर, 6 दिसम्बर (आईएएनएसध्वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत 11 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाली मतगणना के लिए आज रायपुर के नवीन विश्रामगृह स्थित ऑडिटोरियम में 27 कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के रिटनिर्ंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने प्रशिक्षण की शुरुआत में प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी कलेक्टरों और रिटनिर्ंग अधिकारियों और चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने भारी उत्साह से चुनाव में हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया। यह आप लोगों के प्रयासों से ही संभव हुआ है।

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत पिछले माह में रिटनिर्ंग अधिकारी और सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी के लिए सर्टिफिकेशनकोर्स पर आधारित प्रशिक्षण सह परीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शामिल होने वाले और इससे संबंधित प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493