कॉमेडियन भड़ाना भारतीय यूट्यूब क्रिएटर्स की सूची में शीर्ष पर

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। 1.18 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ कॉमेडियन अमित भड़ाना 2018 में यूट्यूब क्रिएटर्स में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

‘यूट्यूब रिवाइंड 2018’ के मुताबिक, दूसरे स्थान पर कॉमेडी स्टार भुवन बाम हैं, जो यूट्यूब पर बीबी की वाइन्स चैनल चलाते हैं। इनके 1.12 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।

यूट्यूब ने पाया कि कई मायनों में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वीडियो देखकर कुछ सीखने के लिए करते है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 71 फीसदी दर्शकों ने सबसे पहले यूट्यूब का इस्तेमाल कुछ सीखने के लिए किया।

अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘संजू’ के ट्रेलर को इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड किया गया। इसे छह करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493