चंडीगढ़, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह के वोकल कॉर्ड्स में नुकसान पहुंचने की वजह से उन्हें पांच दिनों की आराम की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह के वोकल कॉर्ड्स में नुकसान पहुंचने की वजह से उन्हें पांच दिनों की आराम की सलाह दी गई है।
सिद्धू ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में 17 दिनों तक जबरदस्त चुनाव प्रचार किया, जिसके बाद उनके वोकल कॉर्ड्स को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस दौरान लगभग 70 जनसभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान, सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए तीन दिन के लिए पाकिस्तान भी गए।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां कहा, “थका देने वाले उनके व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनके वोकल कॉर्ड्स को नुकसान पहुंचा है। डाक्टरों ने उन्हें बताया है कि उनकी आवाज जाने का खतरा है और उन्हें तीन से पांच दिनों के आराम की सलाह दी है।”
प्रवक्ता ने बताया, “लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्राओं ने उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। वह इससे पहले भी अत्यधिक हवाई यात्राओं की वजह से डीवीटी (डीप वैन थ्रोमबोसिस) से ग्रस्त रहे थे। उनके खून की लगातार जांच की जा रही है, जिसका गंभीरता पूर्वक मूल्यांकन किए जाने की जरूरत है।”
प्रवक्ता के अनुसार, सिद्धू पूरी जांच और स्वास्थ्य सुधार के लिए किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं। उन्हें सांस लेने का अभ्यास कराया जा रहा है और फिजियोथेरेपी के साथ विशेष दवाईयां दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath