छग : महीना भर लहराता रहा राष्ट्रध्वज

रायपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरकुरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया था, लेकिन नियमानुसार सूर्यास्त के वक्त उसे उतारा नहीं गया। शुक्रवार को अचानक लोगों की नजर उपस्वास्थ्य केंद्र की छत पर गई तो तिरंगा लहराता दिखा। तिरंगे के अपमान की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राष्ट्रध्वज को जब्त कर लिया।

राजधानी के खमतराई थाना प्रभारी आर.पी. सोनी ने बताया कि उरकुरा उपस्वास्थ्य केंद्र में छत पर राष्ट्रध्वज लगे होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और वहां से पंचनामा बनाकर तिरंगे को जब्त कर थाने ले आई है।

उन्होंने बताया कि तिरंगे का अपमान किसकी लापरवाही से ऐसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस केंद्र में तैनात कर्मचारी अपनी मर्जी के मालिक हैं, इसलिए यह केंद्र कभी-कभार ही खुलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493