मुख्यमंत्री रमन ने यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा, “हमारी भारतीय संस्कृति में यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व हमारे पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी परस्पर प्रेम और सदभावना का संदेश लेकर आता है।”
डॉ. रमन ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए और विशेष रूप से प्रदेश की सभी बहनों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath