छग : 49 किलोग्राम वजनी 6 बम निष्क्रिय किए गए (फोटो सहित)

कांकेर, 26 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को 49 किलोग्राम वजनी छह प्रेशर बम निष्क्रिय किए। नक्सलियों ने कोड़ेकुर्सी थाना इलाके के ग्राम ओटेकसा के जंगल में सुरक्षा बलों के सर्चिग मार्ग पर छह बम लगा रखे थे, जिसे बरामद कर निष्क्रिय किया गया।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, “सर्च पर निकले जवानों को जंगल के रास्ते पर नया मिट्टी भराव दिखा। इस पर जवान सतर्क हो गए, और फौरन बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जमीन के नीचे दबे 12 किलोग्राम के दो बम, 10 किलोग्राम का एक बम और पांच-पांच किलोग्राम के तीन बम बरामद किए गए।”

ध्रुव ने कहा, “इन प्रेशर बमों पर सुरक्षा बलों के पांव पड़ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन जवानों की सर्तकता से एक बड़ा हादसा टल गया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493