छग : मुठभेड़ में नक्सली ढेर

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में सुकमा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में छह नक्सलियों को मार गिराया है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक, आई.के. एलेसेला ने कहा, “मरईगुड़ा थाना क्षेत्र के वीरापुरम गांव में नक्सलियों के छिपे होने की खबर पर मरईगुड़ा थाने के प्रभारी आदित्य के नेतृत्व में डीआरजी एवं 217 कोबरा बटालियन का संयुक्त बल रवाना किया गया था, जिसने इलाके की योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी शुरू कर दी।”

एलेसेला ने कहा, “पुलिस की मौजूदगी भांपकर जंगल में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग डेढ़-दो घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर कई चक्र गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।”

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी मरईगुड़ा जनमिलिशिया कमांडर सोढ़ीगंगा के रूप में शिनाख्त की गई है।

उन्होंने बताया, “सोढ़ीगंगा आईईडी बनाने और बिछाने में सिद्धहस्त था। उसने मरईगुड़ा-गोलापल्ली मार्ग पर कई सुरंगे बिछाई थी। मौके से एक 315 बोर बंदूक, जिलेटिन, डेटोनेटर, नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493