बीजापुर एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि भैरमगढ़ थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम सुराखेड़ा के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर हुयी फायरिंग के बाद अंतत: नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए।
उन्होंने बताया घटनास्थल की सर्चिग के दौरान एक वदीर्धारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान रतन उज्जी उर्फ रतन हेमला सदस्य स्मॉल एक्शन टीम के रूप में की गयी है। इसके पूर्व रतन मिरतुर एलओएस का डिप्टी कमाण्डर, कंपनी नंबर 2 का सदस्य और माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर के पद पर भी काम कर चुका है।
dharmpath.com dharmpath