छग में पेंशनरों को मिलेगा 119 फीसदी महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर वित्त विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदेश के तहत पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की दर अब 113 प्रतिशत से बढ़कर 119 प्रतिशत हो जाएगी। उन्हें एक जुलाई, 2015 से इसका लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, वित्त विभाग द्वारा परिपत्र के रूप में यह आदेश इस महीने की पांच नवंबर को अध्यक्ष राजस्व मंडल सहित शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।

पेंशनरों को एक जनवरी, 2015 से 113 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा था। अब उन्हें जुलाई, 2015 की पेंशन/परिवार पेंशन से 119 प्रतिशत की दर से इसका भुगतान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सराहना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493