छग संस्कृति विभाग के संचालक आशुतोष मिश्रा का स्वाइन फ्लू से निधन

रायपुर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संचालक आशुतोष मिश्रा का बुधवार को नई दिल्ली में स्वाइन फ्लू से निधन हो गया। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मिश्रा पिछले दिनों रायगढ़ में कत्थक कला केंद्र का उद्घाटन करने गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब थी। उन्हें राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होते देख उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया। आशुतोष मिश्रा स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे। वह अखिल भारतीय वन सेवा के 1985 बैच के अधिकारी थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संचालक आशुतोष मिश्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “सहज, सरल स्वभाव के आशुतोष मिश्रा एक कर्मठ और सुयोग्य अधिकारी थे।”

सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493