सरकार ने अर्थव्यवस्था पर सिन्हा की आलोचना खारिज की

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ओर से अर्थव्यवस्था को लेकर की गई आलोचना को खारिज कर दिया और कहा कि विश्व में भारत की पहचान एक तेजी के साथ विकास कर रही अर्थव्यवस्था के रूप में बनी है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “विश्व में भारत की पहचान एक तेजी के साथ वृद्धि करती अर्थव्यवस्था के तौर पर हो रही है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी छवि काफी मजबूत है।”

सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के दौरान एक अंग्रेजी अखबार में अर्थव्यवस्था की बिगड़े हालात पर सिन्हा द्वारा लिखे गए एक लेख पर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

पूर्व वित्तमंत्री सिन्हा ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित एक लेख में लिखा है कि अर्थव्यवस्था सेक्टर दर सेक्टर बुरी हालत में है और गत वर्ष आठ नवंबर के नोटबंदी के फैसले ने आग में घी का काम किया है।

उन्होंने संपादकीय में ‘सुपरमैन’ वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ने और इसके बाद उत्पन्न ‘आर्थिक सुस्ती’ से कई सेक्टरों की हालत खस्ता होने के लिए निशाना साधा है।

सिन्हा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं कि उन्होंने बहुत करीब से गरीबी को देखा है और उनके वित्तमंत्री भी सभी भारतीयों को गरीबी करीब से दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।”‘

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493