छग : सुकमा में 11 महिलाओं सहित 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर/ सुकमा, 8 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से आए 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं।

रायपुर/ सुकमा, 8 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से आए 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने गुरुवार को दी। उन्होंने कहा कि ये वही गांव हैं जहां 18 फरवरी को हमारे जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए 20 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद भी हुए थे।

उन्होंने कहा, “हम नक्सलियों का शव भी बरामद नहीं कर सके थे। इससे इन इलाकों में एक अद्भुत संदेश गया। गुरुवार को यहां के आसपास के इलाकों को डेढ़ सौ लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। इसी दौरान 29 नक्सलियों ने एएसपी सनत कुमार सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।”

पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि इन नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल हैं। ये लोग कई प्रकार की टीम्स बनाकर काम कर रहे थे। इसको पुलिस अधीक्षक ने नक्सल मोर्चे पर फोर्स की बड़ी कामयाबी करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493