भारत के राजदूत ने चीनी विचार मंच से खुलकर बात की

बीजिंग, 8 मार्च (आईएएनएस)। चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने गुरुवार को चीनी विचार मंच (थिंक टैंक) के एक अधिकारी से द्विपक्षीय संबंधों और आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के तरीकों को लेकर खुलकर बात की।

भारत और चीन के बीच संबंधों में सीमा स्थित डोकलाम में 73 दिनों तक दोनों देशों के सैनिकों के बीच रहे गतिरोध को लेकर तल्खी बनी रही। हालांकि दोनों तरफ से बातचीत की लगातार कोशिशें होती रही हैं जिससे रिश्ते सामान्य होते प्रतीत हो रहे हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक, भारतीय राजदूत ने चाइनीज पीपल्स इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेन अफेयर्स के प्रेसिडेंट वू हैलंग से द्विपक्षीय संबंधों और आपस में आदान-प्रदान बढ़ाने को लेकर खुलकर बातचीत की।

ऐसा माना जाता है कि बैठक से आपसी बातचीत की राह प्रशस्त होने वाली है।

दोनों पक्षों ने अधिक से अधिक बातचीत की इच्छा जाहिर की है।

आगे इस साल उच्च स्तर पर मंत्रियों की यात्राएं होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में शंघाई को-ऑपरेशन समिट में शिरकत कर सकते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493