छग : सुरक्षा जवानों की स्कार्पियो पलटी, एक की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक धीरज कुमार का काफिला जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रहा था। काफिले में शामिल एक स्कार्पियो जगदलपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर डिममिली मोड़ पर नियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई।

इस हादसे में एक जवान अनूप घोष की मौके पर ही मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। चालक अनिल एक्का और जवान रवींद्र बुरी तरह जख्मी हो गए, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। एक अन्य जवान वरुण को मामूली खरोंच आई है। घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493