छग : होटल में मृत मिले सर्वोच्च न्यायालय के वकील

बताया जा रहा है कि 79 वर्षीय रावल सेंट्रल एक्साईज के एक केस के सिलसिले में रायपुर पहुंचे थे। सोमवार की शाम उन्होंने होटल ताज में कमरा नंबर 110 बुक कराया था।

मंगलवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने जांच की तो अंदर उनका शव पड़ा मिला। तेलीबांधा थाना टी.आई. एन.डी. साहू ने बताया कि मृतक दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। समाचार लिखे जाने तक एएसपी विजय अग्रवाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493