बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक सुरक्षित : भाजपा सांसद

कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रूपा गांगुली ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।

अभिनय से राजनीति में आईं गांगुली ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित हैं और शेख हसीना की सरकार हिंदुओं के शांतिपूर्ण जीवनयापन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है और सरकार ने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

राज्यसभा सांसद हाल ही में बांग्लादेश में आयोजित अवामी लीग की 20वीं राष्ट्रीय परिषद में हिस्सा लेने के लिए गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल की हिस्सा थीं।

गांगुली ने कहा, “बांग्लादेश की यात्रा के दौरान हम कई हिंदू मंदिर घूमने गए और हमें किसी तरह की अड़चन नहीं आई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493