बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी एवं कोंडागांव एसपी संतोष सिंह ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक कम्पनी नम्बर 6 का सदस्य सुखेदव पोटाई इनामी 6 लाख, एक जनमिलिशिया कमांडर सोमारू इनामी 3 लाख, एक जनताना सरकार अध्यक्ष समलूराम इनामी 1 लाख तथा 3 जनमिलिशिया सदस्य बुधारू, कोदूराम व रमलू शामिल हैं। सभी नक्सली कोंडागांव, नारायणपुर जिले के थाना मर्दापाल, बेनूर, छोटेडोंगर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन लगातार दबाव महसूस कर रहे हैं, वहीं सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति को देखकर नक्सली मुख्यधारा में जुड़ने हेतु लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार छह नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है।
dharmpath.com dharmpath