उप्र 3.50 लाख की अवैध शराब बरामद, 3 सगे भाई गिरफ्तार (फोटो सहित)

सिकरारा थाने पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह मयहमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अजय मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी रामसहायपट्टी (सतलपुर) थाना सिकरारा के घर को घेर लिया गया और तलाशी ली गई तो मौके पर 35 पेटी देशी शराब, 100 पत्ता रैपर, दो हजार लीटर ओपी स्प्रिट व अन्य शराब बनाने वाली सामाग्री केमिकल व करीब 5100 खाली शीशी, छह हजार शीशी के नए ढक्कन व होलोग्राम एक हजार, पैड पेपर, 20 किग्रा यूरिया सील करने वाली मशीन रिपिट बरामद हुई है, जिसकी कीमत 3,50,000 रुपये है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मु.अ.सं. 149/17 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 470, 471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से अजय मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा 12 हजार रुपये का पुरस्कार पुलिस टीम को प्रदान किया गया। वहीं एसपी ने सिकरारा थानाध्यक्ष सहित पुलिसटीम को पांच हजार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493