जानकारी के अनुसार, जमानिया स्टेशन मास्टर मनबोधन सिंह (59) छुट्टी पर अपने पैतृक गांव बक्सर(बिहार) के मुफस्सिल थाने के तुकचकिया गांव गए थे। रात में अपने छोटे बेटे तेजनारायण सिंह के साथ कमरे में सोए थे। करीब साढ़े 12 बजे उनके सीने में एक गोली मारी गई। घर के लोग उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सिलसिले में बक्सर के मुफस्सिल थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
स्टेशन प्रबंधक वी. सिंह ने बताया कि ड्यूटी करने के बाद मनबोधन सिंह वारदात वाले दिन सुबह पंजाब मेल से घर गए थे। उन्हें दूसरे दिन दानापुर में बैंक का काम कराना था। वह जमानिया रेलवे स्टेशन पर पिछले दो साल से तैनात थे।
मनबोधन सिंह इसी साल पहली अप्रैल को रिटायर्ड होने वाले थे। साप्ताहिक अवकाश पर घर गए थे। सुबह उन्हें अपने रिटायरमेंट के कागजात वगैरह पूरे कराने के लिए मंडल मुख्यालय दानापुर जाना था।
dharmpath.com dharmpath