छग : 76 फीसदी राशन दुकानों में कम्प्यूटर लगे

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्तस संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने यहां शनिवार को बताया कि पीडीएस को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए अगस्त, 2015 से प्रदेश के सभी बारह हजार 347 राशन दुकानों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

पिछले आठ माह में नौ हजार 408 दुकानों अर्थात 76 प्रतिशत दुकानें कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं। शेष दुकानों को अगले तीन माह में पूर्ण करने का लक्ष्य है। राशन दुकानों के कम्प्यूटरीकरण से राशन कार्डधारकों द्वारा प्राप्त राशन सामग्री की तिथि, समय और राशन की मात्रा की जानकारी आम लोगों के जनभागीदारी वेबासाइट पर उपलब्ध हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493