छत्तीसगढ़ : अटल के जन्मदिन पर मनाया जाएगा सुशासन दिवस

रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सुशासन दिवस मनाने और कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार देर रात मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी परिपत्र के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जिला स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों तथा जिले में सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से संबंधित छायाचित्रों, साहित्यिक कृतियों आदि की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

इसी क्रम में 24 दिसंबर को सभी जिला पंचायतों, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा प्रदेश में लागू सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार (स्वप्रकटीकरण), ई-सेवाओं एवं सुशासन से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी/परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इसके साथ सुशासन विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 24 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493