छत्तीसगढ़ : अब उर्मिला के चरणों में सरकार

रायपुर, 2 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के देवभोग में शराबी पति को मंडप में ही छोड़ने वाली उर्मिला के चरणों में अब सूबे की सरकार भी आ गई। उनके साहसिक कार्यों से खुश होकर शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास,समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू ने उर्मिला के माता-पिता के चरण छूकर उन्हें उनकी बेटी के हौसले के लिए सम्मानित किया।

साथ ही उन्होंने वहां घोषणा कि भारत माता वाहिनी योजना के नाम से चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में उर्मिला को आगे रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि आईएएनएस ने इस खबर को प्रकाशित किया था।

प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस साहसी बेटी की कहानी किताबों में भी पढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं, राज्य उत्सवों के अलावा जागरुकता के प्रत्येक सरकारी आयोजनों में उर्मिला का सम्मान होगा। सूबे के इस साहसी बेटी को इस दिनों प्रदेश और देश से खूब वाहवाही मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493