रायपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ टेपकांड के बाद सोमवार को फिरोज सिद्दिकी द्वारा नया टेप सामने लाए जाने के बाद कांग्रेस आला कमान ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव मंगलवार सुबह अचानक विमान से दिल्ली रवाना हुए। साथ ही कई अजीत जोगी समर्थक भी दिल्ली रवाना हुए।
dharmpath.com dharmpath