विवाह हर किसी के लिए नहीं है : निक

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर व अभिनेता निक कैनन का मानना है कि विवाह सभी के लिए नहीं है। वह 2014 में अपनी पत्नी और गायिका मारिया कैरी से अलग हो गए थे।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, कैनन ने कहा कि उन्हें अपनी दूसरी शादी पर संदेह है।

दूजौर पत्रिका ने 35 वर्षीय निक के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि विवाह सभी के लिए नहीं है। दोस्त इसे मजेदार तरीके से लेते हैं। उन्होंने कहा कि सुना है जब आप एक विमान से कूदते हैं तो 50 प्रतिशत जीने और 50 प्रतिशत मरने की संभावना होती है, जबकि स्काईडाइविंग में ऐसी कोई संभावना नहीं होती।”

उन्होंने कहा, “यहां शादी 50 प्रतिशत काम करती है और 50 प्रतिशत नहीं। अगर पहली बार में यह काम नहीं करती तो आप बच गए और शादी दोबारा करने की संभावना नहीं होती।”

‘डांस फ्लोर’ हिटमेकर ने गायिका से छह साल पहले शादी की थी, उनके अब दो जुड़वा बच्चे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493