नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ होने के संदेह के मामले में प्रभावी कार्रवाई करने का वादा किया है।
सिंह ने यहां मीडिया से कहा, “हमें पाकिस्तान की कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए। उन पर इतनी जल्दी अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है।”
भारत ने कहा है कि दो जनवरी को पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान से आए आतंकियों ने किया था, जिसमें सात भारतीय सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में सभी छह आतंकवादी मारे गए थे।
भारत का कहना है कि उसने पठानकोट हमले की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath