छत्तीसगढ़ का सान्निध्य थाईलैंड में दिखा रहा मार्शल आर्ट

रायपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का तेरह वर्षीय सान्निध्य सिंह चंदेल, थाईलैंड में होने वाले वल्र्ड मार्शल आर्ट कौंसिल गेम्स-2015 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। सान्निध्य जीत कुन-डो इवेंट के 39 किलो वजन वर्ग में खेल रहा है। चैंपियनशिप गुरुवार से बैंकॉक के मैक इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। इससे पहले उसने कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है।

सान्निध्य ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना पहला कदम रखा रहा है। उसके पिता नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सलेक्शन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सान्निध्य वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित हुआ है।

वल्र्ड मार्शल आर्ट कौंसिल गेम्स द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वुशु, ताइक्वांडो, ज्यू जित्सु, जीत कुन-डो, म्यूथाई, म्यू बोरान, कराटे और किक बॉक्सिंग सहित कुल 8 मार्शल आर्ट इवेंट को शामिल किया गया है।

सान्निध्य के पिता जेएसपीएल रायगढ़ में कार्मिक हैं। वहीं, माता अपर्णा सिंह जिला अभियोजन शाखा में कार्यरत हैं। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी का चयन इस उम्र में अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

रायगढ़ के कलेक्टर अलरमेर मंगई डी. सान्निध्य को स्मृतिचिह्न् देकर सम्मानित कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493