Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2014 के लिए उत्कृष्ट कार्यो पर प्रदान किया गया है।

रायपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2014 के लिए उत्कृष्ट कार्यो पर प्रदान किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन राजधानी स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य के किसानों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र (अम्बिकापुर) और कृषि विश्वविद्यालय (रायपुर) के वैज्ञानिकों और अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्रों की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में अम्बिकापुर के कृषि विज्ञान केंद्र को जोन-7 के अंतर्गत उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार 2014 से नवाजा।

समारोह का आयोजन पटना के श्रीकृष्णा मेमोरियल हाल में 25-26 जुलाई को किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील, आंचलिक परियोजना निदेशालय जोन-7 के निदेशक डॉ. अनुपम मिश्रा, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एम.बी. ठाकुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.के. मिश्रा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर के कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन आदिवासी बहुल सरगुजा जिले में पिछले 20 वर्षों से किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार Reviewed by on . रायपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय रायपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय Rating:
scroll to top