रायपुर, 30 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यात्री और टैक्सी के किराये में वृद्धि कर दी गई। इसी के साथ नई तबादला नीति पर भी मुहर लगा लगाई गई और नक्सल क्षेत्रों में तैनात जवानों के वेतन-भत्ते बढ़ाए गए हैं।
रमन सिंह ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि नक्सल क्षेत्रों में तैनात जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 451 सिटी बसों के मार्गो का अनुमोदन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 1 से 20 जुलाई के बीच प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद ही कलेक्टर जिला स्तर पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जगदलपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर खुलेगा। पीपीपी मॉडल पर पुलिस हाउसिंग कॉपोर्रेशन इसका निर्माण करेगा।
उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में तैनात जवानों के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। राशन भत्ता 1200 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये हुआ है। एसटीएफ को 2200 रुपये भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही अतिसंवेदनशील क्षेत्र में तैनात जवानों को मूल वेतन का 50 फीसदी, संवेदनशील क्षेत्र 35 फीसदी, सामान्य प्रभावित क्षेत्र में 15 फीसदी भत्ता मिलेगा। सहायक आरक्षकों को हर माह 8990 रुये के स्थान पर अब 14,144 रुपये वेतन-भत्ता मिलेगा।
बैठक में गोपनीय सैनिकों के पद 458 से बढ़ाकर 608 करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सहायक आरक्षकों व गोपनीय सैनिकों को भी सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath