राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी बारिश की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक जून से 5 जुलाई तक राज्य में कुल 237 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
रिपोर्ट बताती है कि कोरिया जिले में 152.1 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 122.7 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 55.8 मिलीमीटर, बलरामपुर जिले में 177.2 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 195.3 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 213.9 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 156.1 मिलीमीटर, रायपुर जिले में 209.7 मिलीमीटर, बलौदाबाजार जिले में 180.4 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 223.2 मिलीमीटर, जांजगीर जिले में 191 मिलीमीटर, कोरबा जिले में 140 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 199.5 मिलीमीटर, मुंगेली जिले में 126.5 मिलीमीटर दर्ज की गई।
इसी तरह, कबीरधाम जिले में 140.5 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 234.2 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 272.4 मिलीमीटर, बेमेतरा जिले में 187.6 मिलीमीटर, बालोद जिले में 262.5 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 271.1 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 363.2 मिलीमीटर, बस्तर जिले में 381.3 मिलीमीटर, कोंडागांव जिले में 352.6 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा जिले में 302.4 मिलीमीटर, सुकमा जिले में 374.4 मिलीमीटर, और बीजापुर जिले में 368.5 मिलीमीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath